Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन की जमशेदपुर नगर कमेटी की ओर से 29 अप्रैल को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गयी है. इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को संगठन की ओऱ से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में हस्ताक्षर और प्रचार अभियान चलाया गया. संगठन के नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में बस सेवा बहाल करने एवं विद्यार्थियों को किराया में 50 प्रतिशत रियायत की मांग को लेकर 29 अप्रैल को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसकी तैयारी जमशेदपुर की विभिन्न कॉलेजों में की जा रही है. अभियान में जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, सचिव सविता सोरेन, उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, किशोर पाल, बबलू, राहुल समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/kolhan-university-interview-of-successful-candidates-in-phd-entrance-exam-from-27/">मंत्री
बन्ना गुप्ता से जुड़े वायरल हुए अश्लील वीडियो को लेकर रांची पुलिस से शिकायत [wpse_comments_template]
बन्ना गुप्ता से जुड़े वायरल हुए अश्लील वीडियो को लेकर रांची पुलिस से शिकायत [wpse_comments_template]
Leave a Comment