Search

 
 
 

जमशेदपुर : एआईडीएसओ ने वीमेंस यूनिवर्सिटी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

 
Jamshedpur (Raj Laxmi) : ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने वीमेंस यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस दौरान नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि इस देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान को पिछले काफी दिनों से चलाया जा रहा है जो 28 सितंबर (भगत सिंह जयंती) तक निरंतर चलता रहेगा. इस अभियान में एक करोड़ से अधिक हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-bjp-distributed-fruits-among-patients-under-seva-pakhwada/">मझगांव

: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने मरीजों के बीच किया फल वितरण

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों हस्ताक्षर दर्ज करवाये

प्रधानमंत्री को लिखे 10 सूत्री मांग पत्र पर एक करोड़ से अधिक हस्ताक्षर के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेते हुए संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने छात्रों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों से सैकड़ों हस्ताक्षर दर्ज करवाये हैं. हस्ताक्षर ज्ञापन में शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण व सांप्रदायीकरण को बढ़ावा देने वाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने, फीसवृद्धि वापस लेने, पाठ्यक्रमों में मनमाना संशोधन बंद करने, पाठ्यसामग्री सस्ता करने जैसे अन्य प्रमुख मांगें की गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manki-munda-sangh-supported-khatian-of-1932/">चाईबासा

: मानकी मुंडा संघ ने 1932 के खतियान का किया समर्थन

हस्ताक्षर अभियान में शामिल एआईडीएसओ के सदस्य

इस हस्ताक्षर अभियान में में जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, आदित्यपुर नगर अध्यक्षा नंदनी कुमारी, सचिव लकीकांत पातर, वंदना मांझी, प्रेमचंद टूडू, खुदीराम हंसदा, राजेश गोप सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही