Search

 
 
 

जमशेदपुर : एआईडीएसओ ने किया शहीद खुदीराम बोस की शहादत और आजादी के अमृत महोत्सव पर परिचर्चा का आयोजन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की जमशेदपुर नगर कमेटी की ओर से शहीद खुदीराम बोस की शहादत और आजादी के अमृत महोत्सव पर परिचर्चा का आयोजन संगठन के जिला कार्यालय में किया गया. सर्वप्रथम एआईडीएसओ के जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्य वक्ता नगर सचिव सविता सोरेन ने कहा कि आज जब देश का हर तबका चाहे वह छात्र, युवा, महिला या किसान हो आंदोलन कर रहे हैं, देश में दिखावे के लिए आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. देश की हालात ठीक नहीं है. एक ओर केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया गया है, जो कि शिक्षा को पूरा तरह से बर्बाद करने की नीति है. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfc-beat-indian-navy-ft-1-0-in-durand-cup/">जमशेदपुर

: डूरंड कप में जेएफसी ने इंडियन नेवी एफटी को 1-0 से हराया
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस का सपना था कि आजाद भारत में किसी का भी शोषण न हो, लेकिन आज मनुष्य द्वारा ही मनुष्य का शोषण किया जा रहा है. ऐसे में छात्रों और युवाओं के पास मात्र एक ही रास्ता बचता है कि शहीदों के जीवन संघर्ष से सीख लेकर अन्याय के खिलाफ आंदोलन तेज की जाए. परिचर्चा के समापन पर संगीत मंडली द्वारा क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम का संचालन नगर कमेटी सदस्य राजेश गोप ने किया. कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर सचिव सविता सोरेन, नगर कोषाध्यक्ष झरना महतो, प्रेमचंद्र टुडू, खुदीराम हांसदा, राजेश गोप, अनिकेत रॉय, शिबू सोरेन, राहुल महतो, चंदन महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही