Search

 
 
 

जमशेदपुर : एआईडीएसओ ने दी जालियावाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमेटी की ओर से 13 अप्रैल 1919 जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही शहर के विभिन्न कॉलेजों में बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी. जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में संगठन के नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने अभियान की की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जमशेदपुर के आसपास के क्षेत्रों से काफी गरीब तबके के छात्र-छात्राएं अध्ययन करने के लिए आते हैं. इसमें अधिकतर विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके परिवार का भरण-पोषण भी बहुत मुश्किल से हो पाता है. इसी कारण छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-raid-seal-paper-of-kanke-zone-and-fake-seal-calcutta-registrar-office-recovered-officer-khans-hideout/">ED

रेड : अफसर खान के ठिकाने से कांके अंचल का मुहर पेपर व कलकत्ता रजिस्ट्रार ऑफिस का फर्जी सील बरामद
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद यातायात किराए में भी वृद्धि हुई है, जिसको आम परिवार के लिए वहन करना संभव नहीं है. नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में बस सेवा को बहाल करने एवं विद्यार्थियों को किराया में 50 प्रतिशत रियायत की मांग को लेकर 29 अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष छात्र धऱना-प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, अमित, बबलू, स्नेहा रॉय, बुलबुल समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही