Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कॉलेजों में बस सेवा के लिए एआईडीएसओ ने किया डीसी ऑफिस के समक्ष धरना-प्रदर्शन

Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की जमशेदपुर नगर कमिटी ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान संगठन की ओर से कॉलेजों में बस सेवा शुरू करने एवं विद्यार्थियों को किराए में 5 प्रतिशत रियायत की मांग की गयी. इस दौरान उपायुक्त कार्यालय में अनेक विद्यार्थियों के हस्ताक्षर के साथ एक ज्ञापन भी सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में एआईडीएसओ अखिल भारतीय सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष समर महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-netaji-subhash-university-is-one-of-the-best-universities-in-jharkhand-dr-gangadhar-panda/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक : डॉ गंगाधर पांडा
मुख्य वक्ता एआईडीएसओ पूर्वी सिंहभूम जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आज शिक्षा महंगी होती जा रही है और बस और ऑटो किराए में भी लगातार वृद्धि हो रही है. कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जमशेदपुर क्षेत्र आता है. जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में ग्रामीण क्षेत्रों तथा काफी दूर-दराज से छात्र-छात्राएं अध्ययन करने के लिए आते हैं, जो कि काफी गरीब तबके से हैं. इनमें अधिकतर ऐसे परिवार से हैं जिनका भरण-पोषण भी बहुत मुश्किल से हो पाता है. इसी कारण छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं. इसे लेकर छात्रों का आंदोलन संगठित करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-atiq-ahmeds-character-is-also-in-jharkhand-saryu-rai/">गिरिडीह

: झारखंड में भी हैं अतीक अहमद के किरदार – सरयू राय
नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर लगातार हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है और जब तक बस सेवा को शुरू नहीं की जायेगी, छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा. सभा को विभिन्न कॉलेज से आये छात्र प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया. सभा का संचालन नगर सचिव सविता सोरेन और धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने किया. धरना-प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसरीयार, जिला सचिव सोनीसेन गुप्ता, नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, बबीता सोरेन, कोषाध्यक्ष झरना महतो, बुलबुली, पद्मा, तुलसी, बबलू, ब्रजेश, राहुल, अधीर, अपूर्व, विशाल, स्नेहा, रिंकी, पूर्णिमा समेत अनेक छात्र-छात्राएं शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही