Search

जमशेदपुर : सीयूईटी और डिग्री कॉलेजों से इंटमीडिएट को अलग करने के खिलाफ एआईडीएसओ ने कोल्हान विश्वविद्यालय शाखा कार्यालय में किया प्रदर्शन

Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की झारखंड राज्य कमेटी के आवाहन पर पूरे राज्य भर में बुधवार को प्रतिवाद दिवस मनाया गया. इस क्रम में एआईडीएसओ जमशेदपुर नगर कमेटी की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सीयूईटी से उत्पन्न समस्याओं को अवगत कराते हुए शाखा कार्यालय प्रभारी के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यामंत्री, शिक्षा सचिव एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : खूंटीः">https://lagatar.in/khunti-plfi-supremo-dinesh-gop-buried-the-gypsy-police-dug-it-out/">खूंटीः

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला
नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि इस वर्ष से सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के तहत स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया, आम गरीब मध्यम वर्गीय छात्रों को शिक्षा से वंचित करने का कार्य कर रही है. अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को सीयूईटी की जानकारी नहीं होने के कारण वे फॉर्म नहीं भर सके हैं. इसके अलावा जिन्होंने फार्म भरा है, उन्हें अन्य राज्य जाना पड़ रहा है. इससे छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. हम सभी छात्र इस तरह की नीतियों का घोर प्रतिरोध करते हैं. उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सीयूईटी को अविलंब रद्द कर स्नातक में नामांकन पूर्व की भांति लेने तथा बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किए इंटरमीडिएट की पढ़ाई कॉलेजों से अलग नही करने की मांग की गयी है. इस दौरान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष रिंकी बंसरीयार, जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता, नगर उपाध्यक्ष बबीता सोरेन, कामेश्वर प्रसाद, वंदना माझी, प्रेमचंद टुडू, खुदीराम हांसदा, राजेश गोप, दामू मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp