Search

 
 
 

जमशेदपुर : कॉलेजों में बस सेवा शुरू करने मांग को लेकर एआईडीएसओ ने सौंपा ज्ञापन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से उपायुक्त के नाम डीटीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया. संगठन के नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में ग्रामीण क्षेत्रों तथा काफी दूर दराज से छात्र-छात्राएं अध्ययन करने के लिए आते हैं,जो कि काफी गरीब तबके से हैं. जिसमें अधिकतर परिवार ऐसे हैं जिनका भरण पोषण भी बहुत मुश्किल से हो पाता है. इस कारण छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई को पूरी नहीं कर पाते हैं. इसलिए छात्र हित को देखते हुए जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों में बस सेवा बहाल की जाए. विद्यार्थियों को किराया में 50% की रियायत दी जाए. ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के प्रदेश सचिवमंडल सदस्य खूशबू कुमारी, नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, पायल, अमित, बबलू, बुलबुल,सहित विभिन्न कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल थे.  इसे भी पढ़ें  : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-ghatshila-college-changed-its-decision/">शुभम

संदेश इंपैक्ट: घाटशिला कॉलेज ने रद्द किया विज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही