Search

 
 
 

Jamshedpur:  अजय प्रजापति को मिला 'कविताम्बरा साहित्य श्री सारस्वत सम्मान'

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  तुलसी भवन के सदस्य सह `तुलसी प्रभा` पत्रिका के सह संपादक अजय कुमार प्रजापति को `कविताम्बरा साहित्य श्री सारस्वत सम्मान` से सम्मानित किया गया. उक्त सम्मान उन्हें साहित्य एवं आध्यात्म के केंद्र बनारस में कविताम्बरा पत्रिका एवं विश्व हिंदी शोध-संवर्धन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में `शब्द सारथी डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति विशेषांक` के लोकार्पण के अवसर पर प्रदान किया गया. इसके अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पमाल्य, अंगवस्त्र एवं साहित्यिक पुस्तकों से अलंकृत किया गया.

बनारस में सम्मानित होना गौरवपूर्ण : अजय प्रजापति

सम्मान ग्रहण करने पर अजय प्रजापति ने कहा कि भगवान काशी विश्वनाथ की धरती बनारस में सम्मानित होना उनके लिए गौरवपूर्ण है. कविताम्बरा पत्रिका का वे आभारी हैं और इस सम्मान को तुलसी भवन की पत्रिका तुलसी प्रभा का सम्मान एवं प्रभाव मानता हूं.

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर बनारस विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. वशिष्ठ अनूप, आलोचक डॉ. राम सुधार सिंह, डॉ. दयानिधि मिश्र, कवितांबरा के संपादक मधुकर मिश्र, गजलगो डॉ. कृष्ण कुमार प्रजापति, कवि संजय पंकज, वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार गिरीश पंकज, नवगीतकार जय चक्रवर्ती, गजलकार अनिरुद्ध सिन्हा, डॉ. दशरथ प्रजापति, डॉ. सविता एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय सहित कई गणमान्य साहित्यकार उपस्थित रहे.

इन्‍होंने दी बधाई

सम्मान प्राप्त होने पर तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, न्यासी अरुण तिवारी, उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद, सदस्य प्रकाश मेहता, साहित्य समिति के डॉ. अजय कुमार ओझा, यमुना तिवारी व्यथित, वीणा पांडेय भारती, अशोक पाठक स्नेही, नीलिमा पांडेय, डॉ. रागिनी भूषण, वसंत जमशेदपुरी, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी,  ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र सहित तमाम साथियों ने अजय प्रजापति को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जनता">https://lagatar.in/with-public-cooperation-and-support-bjp-becomes-the-worlds-largest-political-party/">जनता

के सहयोग व समर्थन से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनीः बाबूलाल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही