Search

 
 
 

जमशेदपुर : अपनी आवाज से अजीत अमन ने जीता फार्मासिस्टों का दिल

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : देश में पहली बार फार्मासिस्टों पर गीत गाकर गायक अजीत अमन ने उनका दिल जीत लिया. मौका था रविवार को साकची स्थित बारी मैदान में आयोजित फार्मासिस्ट दिवस का. यहां कोल्हान से लगभग 100 से अधिक फार्मासिस्ट आए थे। वहीं, कार्यक्रम को खास बनाने के लिए झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन को भी आमंत्रित किया गया था। फार्मासिस्टों की फरमाइश पर गायक अजीत अमन ने एक गीत तैयार किया, जिसे मुख्य अतिथि व सीनियर फार्मासिस्टों द्वारा रिलीज किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि फार्मासिस्टों पर झारखंड-बिहार के उभरते गायक अजीत अमन ने एक सुंदर गीत तैयार किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-neelanchal-iron-and-power-limited-organizes-eye-checkup-camp/">आदित्यपुर

: नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड ने लगाया नेत्र जांच शिविर

अजीत अमन एंड टीम को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में अजीत अमन व उनकी टीम को सम्मानित किया गया। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में फार्मासिस्टों की भूमिका पर एक और गीत व शॉर्ट फिल्म तैयार की जाएगी. फार्मासिस्ट दिवस के मौके पर रिलीज गीत के निर्माता भी जितेंद्र शर्मा ही हैं. इसके साथ ही इस गीत को अमित तिवारी ने लिखा है. वहीं, इसके निर्देशक मनोज पांडे, वीडियो एडिटिंग बबलू ठाकुर, रिकार्डिस्ट युवराज अनुभव हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही