Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मदर्स डे पर देशभर में गूंज रही है अजीत अमन की एलबम “मां”

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मदर्स डे पर झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन का एलबम मां लोगों को खूब भा रहा है. लोग इंटरनेट और मोबाइल पर शेयर कर एक दूसरे को मदर्स डे की बधाई भी दे रहे है. इस एलबम के गाने के बोल मैया हो मैया, मैया मेरी लोगों को खूब भा रहा है. मदर्स डे स्पेशल सांग के तहत मां एलबम को पिछले दिनों ही रिलीज किया गया है. गायक अजीत अमन ने बताया कि उनकी टीम समाज के हर वह मुद्दा जो, समाज और आम जनों से जुड़ा है उसी पर एलबम गीत बना रही है. ताकि समाज में एक अच्छा मैसेज जा सके. उन्होंने बताया कि इस एलबम में हर वर्ग और क्षेत्र के लोगों का साथ मिल रहा है. इस एलबम को बंगलौर में रह रहे घाटशिला के रहने वाले इंजीनियर अवनीश श्रीवास्तव ने प्रोड्यूस किया है. वहीं सूर्या सिंह हेंब्रम ने इसे डायरेक्ट किया है. उन्होंने बताया कि एलबम में खराब स्वास्थ्य के चलते हो रहीं नवजात शिशुओं की मौत एवं मां की जान बचाने की पुकार मार्मिक तरीके से दिखाया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/AMAN-ALBUM-1-211x300.jpg"

alt="" width="211" height="300" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ensure-physical-verification-of-polling-stations-and-clusters-in-advance-election-officer/">चाईबासा

: मतदान केंद्रों व कलस्टर का भौतिक सत्यापन पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें- निर्वाचन पदाधिकारी

एलबम के प्रमुख गीत

नौ माह से था इंतजार..., सिस्टम ने ले ली मेरी जान..., क्या गलती थी मां... इस तरह के बोल लोगों को इमोशनल करने पर मजबूर कर रहे हैं. गायक अजीत अमन ने बताया कि देश भर में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के चलते हजारों शिशुओं की मौत असमय हो रही है. हम सभी को इस विषय पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है, ताकि मां भारती का भविष्य सुरक्षित रह सके. साथ ही उन सभी माताओं की आंख में आंसू न आये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही