Jamshedpur : सस्ते में जा रही है जान, मैया हो बचा लो मेरी प्राण. नौ माह से था इंतजार, सिस्टम ने ले ली मेरी जान. क्या गलती थी मां, दुनिया छूट गई. यह भावुक गीत शहर के युवा कलाकारों द्वारा तैयार की गयी है, जो देशभर में गूंजेगी. विदित हो कि इसके एलबम का नाम ‘मां’ रखा गया है, जिसे आज साकची स्थित गांधी घाट पर लांच किया गया. साथ ही यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया है. फिलहाल इस एलबम से एक गाने को ही रिलीज किया गया है, जल्द ही दूसरी गीत भी रिलीज होगी. मालूम हो कि इस गाने में खास बात यह है कि इसमें सिस्टम की शिकार हुई महिलाएं भी शामिल हुईं और अपनी-अपनी पीड़ा को बयां किया. मालूम हो कि इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत-अमन ने आवाज दी है. इससे पूर्व वे भारत के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत की याद में व टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा पर भी गीत गा चुके हैं, जिसे देशभर में खूब सराहा गया था. इसे भी पढ़े : खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-the-storm-caused-havoc-thatched-roofs-fell-trees-fell-lightning-struck-for-hours/">खरसावां:
आंधी ने मचाई तबाही, छप्पर उड़े, पेड़ गिरे, घंटों गुल रही बिजली
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर कारगर हो सकेंगे !
: निरसा में मजदूर दिवस पर याद की गई कुर्बानी, शोषण के खिलाफ जंग का एलान [wpse_comments_template]
आंधी ने मचाई तबाही, छप्पर उड़े, पेड़ गिरे, घंटों गुल रही बिजली
मुहिम को आगे बढ़ाने का करेंगी काम : रितु विश्वकर्मा
इस संबंध में समाजसेवी रितु विश्वकर्मा ने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी लचर है, जिसके माध्यम से गर्भ में पल रहे शिशुओं की मौत इलाज के अभाव में हो जाती है. इस मुहिम को आगे बढ़ाने का कार्य वे लोग करेंगी, ताकि देश का सिस्टम सुधरें और जच्चा-बच्चा की मौत कम से कम हो सकें. वहीं, बच्चों की मौत पर बेंगलुरु में संचालित नेहीश साफ्टवेयर सोल्यूशनस के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव ने भी चिंता जाहिर की है. साथ ही इसके निदान के लिए भरपूर सहयोग करने की भी बात कहीं है. गौरतलब है कि एलबम ‘मां’ को तैयार करने में अवनीश श्रीवास्तव की अहम भूमिका भी रही है. विदित हो कि इस एलबम का निर्माण तिरियो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड व नेहीश साफ्टवेयर सोल्यूशनस के सहयोग से किया गया है. इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना और देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के क्षेत्र में प्रयास करना है. इसे भी पढ़े : क्या">https://lagatar.in/will-prashant-kishor-be-effective-in-bihar-politics/">क्याबिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर कारगर हो सकेंगे !
मुहिम को देशभर से मिल रहा समर्थन
उल्लेखनीय है कि अवनीश श्रीवास्तव ने घाटशिला से 10वीं तक की पढ़ाई-लिखाई की है. इसके बाद वे बाहर चले गए. फिलहाल बेंगलुरु में रहते हैं लेकिन इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जब उन्हें जमशेदपुर में बच्चों की मौत की खबर मिली तो उन्हें भी इस खबर ने झकझोर दिया. चूंकि वह एमजीएम की अव्यवस्था से अवगत रहे हैं. इसके बाद उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत-अमन से संपर्क किया और अपना योगदान इस मुहिम में देने की बात कहीं. इस तरह से इस मुहिम को देशभर से समर्थन मिल रहा है. एलबम के लांचिंग के मौके पर वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष शिव पूजन सिंह, गायक अजीत अमन, डायरेक्टर सूर्या सिंह हेंब्रम, असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडे, समाजसेवी रितु विश्वकर्मा, मीना शर्मा, तरुण कुमार, दीपक मिश्रा, दीपक लकड़ा, संजय विश्वकर्मा, अरुण गुप्ता, चाणक्य वर्मा, मो. खालिद सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sacrifice-remembered-on-labor-day-in-nirsa-declaration-of-war-against-exploitation/">धनबाद: निरसा में मजदूर दिवस पर याद की गई कुर्बानी, शोषण के खिलाफ जंग का एलान [wpse_comments_template]
Leave a Comment