Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजसू ने विद्यार्थियों की समस्या से प्राचार्य को कराया अवगत

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने गुरुवार को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी महालीक और प्रो सुभाष दास को विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया. संघ का कहना है कि 16 अगस्त को पीजी फाइनल इयर की परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम दिन था. यूजीसी के नये नियम के तहत एबीसी आइडी को अनिवार्य कर दिया गया है, परीक्षा और एबीसी आइडी का नोटिस एक साथ आने के कारण दर्जनों विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये हैं. क्योंकि एबीसी आइडी बनाने के लिए फोन नंबर का आधार से लिंक होना आवश्यक है. इसके साथ ही परीक्षा फॉर्म भरते समय एबीसी आइडी नंबर भी मांगा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-district-level-monitoring-team-inspected-the-filaria-liberation-campaign/">मनोहरपुर

: फाइलेरिया मुक्ति अभियान का जिला स्तरीय अनुश्रवण टीम ने किया निरीक्षण

आधार कार्ड अपडेट होने में लग रहा है समय : हेमंत 

छात्र संघ के अध्यक्ष हेमंत पाठक का कहना है कि जो विद्यार्थी एबीसी आईडी नहीं होने के कारण फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन विद्यार्थियों का क्या होगा. आधार सेंटर में भीड़ होने के कारण आधार कार्ड अपडेट करने में 7 से 10 दिन का समय लगा रहा है. छात्र संघ यह मांग करता है कि एबीसी आईडी के लिए छात्रों से अंडरटेकिंग लेकर या फिर उस ऑप्शन को हटाकर विद्यार्थियों के फॉर्म को स्वीकृति दी जाए. मांगे नहीं पूरी होने की स्थिति में परीक्षा फॉर्म न भर पाने वाले विद्यार्थियों को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा. मौके पर जगदीप सिंह, कामेश्वर प्रसाद, करिश्मा कुमारी, मौसमी कुमारी, निशी, खुशी और रानी कुमारी उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही