Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजसू पार्टी का बिष्टुपुर बिजली कार्यालय पर हल्ला बोल, जीएम को मांग पत्र सौंप आंदोलन की दी चेतावनी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिजली की आंख मिचौली एवं अनियमित आपूर्ति के खिलाफ बुधवार को आजसू पार्टी जिला समिति ने बिष्टुपुर स्थित विद्युत महाप्रबंधक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस भी शामिल हुए. सभी नेताओं ने विभाग के आला अधिकारियों को चेतावनी दी की अगर 15 दिनों में बिजली की समस्या का निदान नहीं हुआ तो कार्यालय की तालाबंदी की जाएगी. जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में लोगो को बिजली 21 घंटे और 22 घंटे मिल रही थी. लेकिन वर्तमान सरकार लोगों की चिंता छोड़कर बिजली बेच रही है. जिसके कारण राज्य की जनता की गर्मी में दुर्दशा हो रही है. कहा कि पहले खनिज संपदा को बेचा जाता रहा है लेकिन अभी मुख्यमंत्री के द्वारा स्वयं विभाग को अपने पास रख कर बिजली की बेचने का कार्य कर रहे है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-youths-body-found-in-potka-murdered-and-thrown/">जमशेदपुर

: पोटका में मिला जुगसलाई के युवक का शव, हत्या कर शव को फेंका

वादाखिलाफी कर रहे हैं हेमंत सोरेन- सहिस

कन्हैया सिंह ने बताया की जिले के सभी विधायकों ने टाटा स्टील की सुविधा लेकर अपने आप को बेच दिया है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की जनता के विश्वास और उनके उम्मीदों को भी बेचने का काम किया है. सभी टाटा कंपनी के क्वार्टर में आराम फरमा रहे है. आखिर किस हैसियत से टाटा कंपनी के से क्वार्टर को आवंटित कराया है. ऐसे जन प्रतिनिधि जनता के लिए क्या आंदोलन करेंगे. प्रदर्शन में बतौर अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने बताया की राज्य के मुखिया असंवेदनशील है. इन्हें राज्य की जनता से कोई सरोकार नहीं है. बिजली ऐसे कट रही है. जैसे हेमंत सोरेन वादा करके वादा खिलाफी करते हैं. विभाग के अफसर जनसमस्याओं पर फोन भी नही उठाते है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो पार्टी उग्र आंदोलन करने को वाध्य होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-teachers-and-non-teaching-staff-demanded-adjustment-from-the-governor/">जमशेदपुर

: इंटर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने राज्यपाल से समायोजित करने की मांग की

प्रदर्शन में ये हुए शामिल

मुन्ना सिंह, संजय मलाकार, बुल्लू रानी सिंह सरदार, संजय सिंह, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, धर्मवीर सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, चंद्रेश्वर पांडेय, संतोष सिंह, देवाशीष चौधरी, धनेश कर्मकार, अरूप मल्लिक, उमाशंकर सिंह, हैरी एंथोनी, कृतिवास मंडल,  हेमंत पाठक, ललन झा, संतोष सिंह, मृत्युंजय सिंह, रामाशीष कुमार, अशोक मंडल, संजय करुआ, संगीता कुमारी, तनवीर आलम उर्फ राजू, प्रवीन प्रसाद, अजय कुमार, प्रमोद चौबे, प्रभा हांसदा, अभय सिंह, राहुल प्रसाद, मंगल टुडू, आशीष नामता, स्वरूप मल्लिक, समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-appeared-in-the-court-in-a-twelve-year-old-case-got-the-case-charged/">जमशेदपुर

: बारह वर्ष पुराने मामले में कोर्ट में हाजिर हुए भाजपा नेता, केस चार्ज करवाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही