Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के साकची स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह कर रहे थे. इस दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार से मुलाकात की तथा उन्हें 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. कन्हैया सिंह ने कहा कि सरकार की नियत व नीति जनहित में नहीं है. उनके चुनावी वायदे खोखले साबित हो रहे हैं. महिलाओं और युवाओं के साथ छल किया गया है. साथ ही शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से आम जनमानस को वंचित रखा है. मांग पत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी ने आंदोलन की बात कही. हल्ला बोल कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मुन्ना सिंह, अप्पू तिवारी, चन्द्रश्वर पांडेय, हेमंत पाठक, धनेश कर्मकार, देवाशीष चौधरी, राजेश चौधरी,संतोष सिँह, विमल मौर्या, राजेंद्र सोनकर उमा शंकर सिँह, लक्षमन बाग़, सोनू सिँह, चंदन सिंह, अभय सिंह, राहुल प्रसाद, प्रवीण प्रसाद, समेत सैकड़ो महिला और युवा शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : जमुई:">https://lagatar.in/murder-of-a-woman-and-her-child-while-sleeping-in-the-house/">जमुई:
घर में सोई महिला और उसके बच्चे की हत्या
घर में सोई महिला और उसके बच्चे की हत्या
Leave a Comment