Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई फाटक पर फूट ओवरब्रिज बनाने व पिगमेंट गेट के समीप जल जमाव हटाने की आजसू पार्टी ने मांग की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में रेलवे के सहायक अभियंता से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर जुगसलाई-बागबेड़ा क्षेत्र के लोगों के पैदल आने के लिए फाटक पर फूट ओवरब्रिज बनाने तथा पिगमेंट गेट पुलिया के नीचे जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की. पुलिया के नीचे जल जमाव होने से वहां बड़े बड़े गढ्ढे हो गए है. जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना ज्यादा बढ़ गई है. इसी तरह स्टेशन-बर्मामाइंस पुलिया पर बड़े-बड़े गढ़ों की भरमार हो गया है. जिसकी मरम्मत अति आवश्यक है. प्रतिनिधिमंडल ने उनसे संकटा सिंह पेट्रोल पंप चौक से चाईबासा बस स्टैंड तक के सड़क की जर्जर हालत की ओर ध्यान आकृष्ठ किया तथा मरम्मत की मां की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-magistrates-and-police-officers-will-be-posted-at-super-zonal-and-zonal-levels-in-bakrid-festival/">जमशेदपुर

: बकरीद पर्व में सुपर जोनल व जोनल स्तर पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर होगा आंदोलन- कन्हैया सिंह

रेलवे के अधिकारी से वार्ता के दौरान आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा उठाए गए मुद्दों पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला सचिव अरूप मल्लिक, कीर्तिवास मंडल, जिला संगठन सचिव ललन झा, छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत पाठक, जुगसलाई मंडल कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण प्रसाद, उपाध्यक्ष स्वरूप मल्लिक,प्रखंड सचिव संजय करवा, प्रखंड महासचिव ललित सिंह, प्रमोद चौबे, साहेब बागती, आशुतोष मिश्रा, रजनीश सिंह,राजीव कुमार, अजय गिरी, रविकेश सिंह, रोशन मुखी, सूरज मुखी, राजकिशोर मुखी, सत्य प्रकाश पाठक, सुभाष बेसरा के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-dbms-college-learned-about-bakery-industry-during-educational-tour/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान बेकरी उद्योग के बारे में जाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही