Search

 
 
 

Jamshedpur : आजसू पार्टी ने की दुर्गा पूजा में हेलमेट चेकिंग पर रोक लगाने की मांग

 
  • ट्रैफिक डीएसपी को प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस उपाध्यक्ष यातायात से मिला. इस दौरान शारदीय नवरात्र को देखते हुए हेलमेट चेकिंग पर रोक लगाने की मांग की. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा किपर्व में लोग सपरिवार पूजा-पाठ करने एवं मेला देखने निकलते हैं. ऐसे में दोपहिया वाहन पर दो या उससे ज्यादा लोग भी हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-start-construction-of-chc-building-in-toto-block-welfare-minister/">Kiriburu

: टोटो प्रखंड में सीएचसी भवन का निर्माण शुरू कराएं – कल्याण मंत्री
सभी के लिए हेलमेट पहनना तथा उसे मेला घूमने के दौरान संभालना मुश्किल हैं. ऐसे में हेलमेट चेकिंग के नाम पर उन्हें प्रताड़ित करना उचित नहीं हैं. उन्होंने दुर्गा पूजा तक ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट चेकिंग से हटाकर यातायात नियंत्रण में लगाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संजय मलाकार, अप्पू तिवारी, देवाशीष चौधरी, ललन झा, राजेंद्र सोनकर, आकाश सिन्हा, अभय सिंह, उमाशंकर सिंह, हैरी एंथोनी , मंजीत सिंह, अभय सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रवीन प्रसाद, समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :   Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-allegation-of-corruption-in-sarvajan-pension-and-mainiyan-samman-yojana-in-chatro-village/">Jadugoda

:  चतरो गांव में सर्वजन पेंशन व मंईयां सम्मान योजना में भ्रष्टाचार का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही