Search

जमशेदपुर : दूसरे दलों में सेंधमारी में जुटी आजसू पार्टी, कई दलों के बड़े नेता लेंगे पार्टी की सदस्यता

Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी संगठन को मजबूत करने में जूट गई है. इसके लिए पार्टी दूसरे दलों में सेंधमारी की तैयारी कर रही है. कई दलों के बड़े नेता पार्टी के वरीय नेताओं के संपर्क में है. जल्द ही जमशेदपुर में एक समारोह आयोजित कर दूसरे दलों के बड़े नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी. समारोह में सुदेश महतो समेत पार्टी के तमान बड़े नेता शामिल होंगे. भीतर खाने पार्टी तैयारी में जुट गई है. हालांकि अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई ङै. उक्त निर्णय बृहस्पतिवार को निर्मल गेस्ट हाउस में पार्टी नेताओं की हुई बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के आलावे राज्य की कमजोर नेतृत्व, लाचार और बेपरवाह सिस्टम पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि पार्टी नेतृत्व ने इस वर्ष को आंदोलन का वर्ष घोषित किया है. इसलिए सभी लोग जन आंदोलन के लिए तैयार रहें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-angry-tenant-attacks-landlord-with-knife-after-being-sent-to-jail/">जमशेदपुर

: जेल भेजे जाने से नाराज किरायेदार ने मकान मालिक पर किया चाकू से हमला

आजसू पार्टी की ओर लोगों का बढ़ा है रूझान- सहिस

बैठक में उपस्थित पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य में आजसू के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है. वर्तमान में जिन विषयो को लेकर आजसू संघर्षरत है इससे साफ झलकता है की राज्य की जरूरतों को यहां के जनभावनाओं को सिर्फ आजसू समझ सकता है. क्योंकि यहां के युवाओं पर लाठियां बरसाई जाती है शैक्षणिक और श्रमिक क्षेत्र के लोगों का शोषण हो रहा है. महिलाए अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है. पिछड़ों को छलने और धोखा देने का कार्य वर्तमान सरकार लगातार कर रही है. लेकिन आजसू चुप नही बैठने वाली नहीं है. पार्टी के कार्यकर्ता लाठी गोली से डरने वाले नहीं है. पार्टी आंदोलन की उपज है. गलत नीतियों का डटकर मुकाबला करेगी. साथ ही उसका माकूल जवाब भी देगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-a-hut-near-shiv-mandir-on-marine-drive/">जमशेदपुर

: मरीन ड्राइव पर शिव मंदिर के पास झोपड़ी में लगी आग

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में जिला प्रभारी प्रो रवि शंकर मौर्या, चंद्रगुप्त सिंह, दीपक अग्रवाल, फनिभूषण महतो, कृतिवास मंडल, अशोक मंडल, मृत्युंजय सिंह, देवाशीष चौधरी, धनेश कर्मकार, वीरेन स्वर्णकार, ललन झा, सुधीर सिंह, प्रवीन प्रसाद, संतोष सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-officials-inspected-pds-shops-on-rice-day/">जमशेदपुर

: चावल दिवस पर अधिकारियों ने किया पीडीएस दुकानों का निरीक्षण 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp