Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जुगसलाई नगर पालिका कमिटी के अध्यक्ष तनवीर राजू व दिनेश जायसवाल बने प्रधान सचिव

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आजसू पार्टी जुगसलाई नगरपालिका कमिटी की एक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई. इस दौरान नगरपालिका कमिटी गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे मौजूद थे. उन्होंने कहा की जुगसलाई विधानसभा के विधायक क्षेत्र के विकास का कार्य छोड़ व्यक्ति विशेष का विकास करते है, उनके नियत और नियति के खोट है.  राज्य के पहले अनपढ़ विधायक है जिनके क्षेत्र में सिर्फ सड़क और पुल पुलिया का निर्माण पूर्व मंत्री के कार्यकाल के समय का ही यथावत है.  नशे का व्यापार क्षेत्र में बढ़ गया है और इसका सीधा बढ़ावा क्षेत्र के विधायक और उनके गुर्गे द्वारा संचालित हो रहा है. क्षेत्र के सभी अवैध धंधे उनके संरक्षण में फैल रहा है लेकिन आजसू पार्टी इसे कतई बर्दास्त नही करेगी. जल्द ही क्षेत्र के जनसमस्याओ के साथ विधायक का पोल खोलने और इनके कृत्यों का उजागर करने का कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-president-and-patron-of-contractual-teachers-union-welcomed-in-the-joy-of-honorarium-increase/">जमशेदपुर

: मानदेय वृद्धि की खुशी में संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक का स्वागत

नव नियुक्त कमिटी के पदाधिकारी

अध्यक्ष तनवीर आलम उर्फ राजू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन प्रसाद, उपाध्यक्ष विक्की सोनकर, प्रतीक सर्राफ, समीर खान, स्वरूप मल्लिक, प्रधान सचिव दिनेश जायसवाल, संगठन सचिव अमित मदने रणदीप सिंह भाटिया, सचिव निक्कू सिंह, अंकुश साहनी, अमीर गद्दी, प्रवक्ता-ओम प्रकाश बनर्जी, सोशल मीडिया प्रभारी-चांद, कोषाध्यक्ष सोनू भाटिया, नगर सदस्य के रुप में सरफराज खान, मोनू शर्मा, तश्वर खान, बैठक में मुख्य रूप से अमीर गद्दी, दिलशाद,आशिफ अंसारी,समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jawahar-navodaya-vidyalayas-entrance-examination-on-april-29-14-examination-centers-made-for-6244-candidates-across-the-district-including-the-city/">जमशेदपुर

: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को, शहर समेत जिले भर में 6244 परीक्षार्थी के लिए बनाये गये 14 परीक्षा केंद्र 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही