Search

 
 
 

Jamshedpur : आजसू पार्टी ने गोलमुरी में युवा बेरोजगार बायोडाटा संग्रह अभियान चलाया

 
  • ढाई सौ लोगों ने भरा पर्चा, सुदेश महतो को सौंपा जाएगा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी की ओर से शुक्रवार को गोलमुरी बाजार में युवा बेरोजगार बायोडाटा संग्रह अभियान शुरु किया गया. इसके तहत जिले के बेरोजगार युवाओं का डाटा संग्रह किया गया. इस कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. गोलमुरी बाजार होते हुए गैरेज लाइन टेंपू स्टैंड में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं ने बायोडाटा संग्रह किया. जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने बताया कि अभियान की सफलता यह दर्शाती है कि इस राज्य में कितने युवा बेरोजगार हैं. खासकर युवा वर्ग को राज्य सरकार ने सबसे ज्यादा ठगने का कार्य किया है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-another-accident-in-jariadih/">Chandil

: सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, जरियाडीह में एक और हादसा
वहीं महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. युवा ठेले पर पकौड़े बेचने और मुर्गा बेचने के अलावे ठोंगा बनाकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं जबकि सरकार सिर्फ कोयले की लूट, बालू -गिट्टी की लूट, के साथ साथ जमीन घोटाले में मशगूल है. उन्होंने कहा कि युवाओं का डाटा पार्टी प्रमुख को सौंपकर सरकार पर दवाब बनाया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक मंडल, अप्पू तिवारी, संगीता कुमारी, विमल मौर्य, संतोष सिंह, सरस्वती देवी, सुधीर सिंह, मुकेश सिंह, पिंटू कुमार्ज मंजीत सिंह, शिवा कुमार, धर्मेंद्र जयसवाल, सविता सिंह, लालबाबू, राजू कुमार सिंह, अज्जू कुमार समेत अन्य मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही