Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुरमा में शहीद भजोहरि व गोमा सिंह को आजसू पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : झारखंड आंदोलनकारी व आजसू पार्टी के कार्यकर्ता रहे शहीद भजोहरि महतो व गोमा सिंह की शहादत दिवस पर गुरुवार को पार्टी की ओर से दोनों को श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर मुख्य रुप से पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, बनबिहारी महतो, प्रो रविशंकर मौर्या समेत अन्य मौजूद थे. इस मौके पर फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी ऐसे शहीदों को कभी नहीं भुलेगी. उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में पार्टी निरंतर प्रयत्नशील रहेगी. कहा कि दुर्भाग्य है कि झारखंड गठन के 23 वर्ष बीतने के बाद भी अंदोलनकारियो को चिन्हित कर उन्हें राज्य सरकार द्वारा मान-सम्मान नहीं दिया गया. कार्यक्रम के दौरान गोमा सिंह की माता को पुष्प और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-auto-coming-from-wrong-direction-enters-drain-driver-narrowly-escapes/">जमशेदपुर

: गलत दिशा से आ रही ऑटो नाले में घुसी, बाल-बाल बचा चालक

कार्यक्रम में यह लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से फणिभूषण महतो, अप्पू तिवारी, ठाकुर दास महतो, निरंजन महतो, राजेश कर्मकार, नवीन महतो, राकेश मुर्मू, दुर्लभ बेसरा, मनु महतो, रामकृष्ण महतो, चंदन महतो, ललन झा, नटवर रजक, विष्णु कर्मकार, चितरंजन महतो, अखिलेश महतो,  समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-women-of-parsudih-society-colony-celebrated-sawan-sindhara-festival/">जमशेदपुर

: परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन सिंधारा महोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही