Search

जमशेदपुर : बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ आजसू पार्टी 7 को बिजली कार्यालय पर देगी धरना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक सोमवार को निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान जिले में बिजली की लचर व्यवस्था पर चर्चा की गई. कन्हैया सिंह ने बताया कि जिले में बिजली वितरण व्यवस्था चरमरा गई है. और इसको लेकर पार्टी पूरी तरह से चिंतित है. क्योंकि आधुनिक युग में बच्चों की पढ़ाई, नौकरी पेशा वाले लोगों को सोने और दिनचर्या में दिक्कत हो रही है. इन सारे मुद्दों को देखते हुए आजसू 7 जून को बिजली कार्यालय बिस्टुपुर के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगी. इस दौरान विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी जाएगी. सुधार नहीं होने पर कार्यालय में तालाबंदी कर सभी कर्मियों को गर्मी का अहसास कराया जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-assets-worth-lakhs-of-rupees-distributed-in-mega-legal-awareness-program-in-patmada/">जमशेदपुर

: पटमदा में मेगा लीगल जागरुकता कार्यक्रम में बांटी गई लाखों रुपए की परिसंपत्तियां

सांसद-विधायक रहते हैं टाटा. स्टील की बिजली में

कन्हैया सिंह ने कहा की बिजली जैसी समस्या के लिए कोई भी मुखर होकर आवाज क्यों नही उठाता. क्योंकि सांसद, विधायक, से लेकर सभी अधिकारी तक टाटा स्टील के द्वारा दी गई बिजली और पानी की सुविधा ले रहे है. इसलिए मौन है. लेकिन आजसू पार्टी जनता के विषयों को प्रमुखता से रखती है और उसे लेकर संघर्ष करती रहेगी. बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष संजय मलाकार, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, मुन्ना सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, अरूप मालिक, धनेश कर्मकार, ललन झा, देवाशीष चौधरी, अजय गिरी, मनोज सिंह, लक्ष्मण भागती, प्रवीन प्रसाद, अजय कुमार, प्रमोद चौबे, समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-blind-race-for-development-we-have-harmed-the-environment-dc/">जमशेदपुर

: विकास की अंधी दौड़ में हमने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है – डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp