Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालयों पर धरना देगी आजसू पार्टी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र व पोटका विधानसभा आजसू पार्टी की संयुक्त बैठक रविवार को जुगसलाई स्थित एक होटल में हुई. बैठक की अध्यक्षता जुगसलाई नगर पालिका के प्रधान सचिव दिनेश जयसवाल ने की. जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन प्रसाद ने किया. इस दौरान दोनों क्षेत्र की समस्याओं को लेकर  चर्चा की गई. मुख्य रुप से मौजूद जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश में लूट मची है. सताधारी दल के विधायक, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त है. आलम यह है की यहां के  लोग जब धरना देते है तब विधायक की नींद खुलती है. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश में सड़कों पर लोगों का चलना कठिन हो जाता है. नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है. पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-government-of-jharkhand-is-the-test-of-governance-and-opposition-is-not-true-to-its-role-saryu-rai/">जमशेदपुर

: झारखंड सरकार शासन की कसौटी और विपक्ष अपनी भूमिका पर खरा नहीं- सरयू राय

जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी पार्टी- सहिस

बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी. सरकार की भ्रष्टाचार एवं गलत नीतियों से जन जन को अवगत कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त राज्य के मुखिया युवाओं को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं. वे पूर्व के किए कार्यों का श्रेय लेकर वाहवाही लूट रहे हैं. उनकी अगुवाई में झारखंड शिक्षा, चिकित्सा समेत सभी क्षेत्रों में पीछे हैं. बैठक को पार्टी को जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव प्रो रवि शंकर मौर्या ने संबोधित करते हुए कहा कि जुगसलाई नगर परिषद में सबसे बड़ी समस्या स्थानीय लोगों को बिल्डिंग में टैक्स बढ़ोतरी और वसूली से निजात दिलाना है. लेकिन विधायक माला पहनकर वाहवाही लूट रहे हैं. अब जनता ऐसे जन प्रतिनिधि को सबक सिखाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-customer-panchayat-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-golden-jubilee-year/">जमशेदपुर

: स्वर्ण जयंती वर्ष की तयारी को लेकर ग्राहक पंचायत ने की बैठक

बैठक में यह थे शामिल

संजय मालाकार, बुलू रानी सिंह, अप्पू तिवारी, संतोष सिंह, ललन झा, हेमंत पाठक, शैलेंद्र सिन्हा, दीपक पांडे, तसव्वर खान, प्रवीण प्रसाद, संजय करवा, ललित सिंह, स्वरूप मल्लिक,ओम प्रकाश बनर्जी, सरफराज खान, सोनू भाटिया, प्रतीक सराफ, विक्की सोनकर, समीर खान, निक्कू सिंह, अजय सिंह, बबलू गोप, रानी देवी, रजनी वरु, रविकेश सिंह, रोशन सांडा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-21-year-old-worker-hanged-himself-was-a-resident-of-west-bengal/">आदित्यपुर

: 21 वर्षीय कामगार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पश्चिम बंगाल का रहनेवाला था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही