Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजसू पार्टी का सामाजिक न्याय सम्मेलन 11 को, सुदेश महतो होंगे शामिल

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी का सामाजिक न्याय सम्मेलन आगामी 11 सितंबर को टेल्को स्टेडियम में होगा. पिछड़ा वर्ग के कद्दावर नेता स्व. जगदेव की शहादत दिवस के मौके पर उक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया है. उक्त सम्मेलन में आजसू पार्टी के प्रमुख विधायक सुदेश महतो समेत पार्टी के अन्य नेता भाग लेंगे. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आजसू पार्टी की बैठक की एक बैठक सिदगोड़ा अवध टावर में हुई. बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग महासभा के अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने की. जबकि संचालन राजेश चौधरी ने किया. बैठक में मौजूद पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस ने कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए सभी मण्डल अध्यक्षों और सभी इकाई के लोगो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-poets-and-litterateurs-associated-with-the-country-and-abroad-in-the-poetry-seminar-of-kirti-kalam/">जमशेदपुर

: कीर्ति कलम की काव्य गोष्ठी में देश-विदेश से जुड़े कई कवि और साहित्यकार

पिछड़ों पर जुल्म कर रही है सरकार- सहिस

बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछड़ों के साथ अन्याय कर रही है. जिसके खिलाफ 11 सितंबर को सामाजिक न्याय सम्मेलन के माध्यम से पार्टी उलगुलान कर राज्य में पिछडो, वंचितों एवं शोषितों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन का आगाज कर रही है. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. साथ ही इसके लिए एक तैयारी समिति का गठन किया गया. जिन्हें कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-counseling-for-admission-in-polytechnic-institutes-from-september-7/">जमशेदपुर

: पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 7 सितंबर से

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, रविशंकर मौर्या,  चन्द्रगुप्त सिंह, स्वप्न कुमार सिंहदेव, सागेन हांसदा, अशोक पांडेय, अशोक मण्डल, संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, हेमन्त पाठक, अरूप मल्लिक, देवाशीष चौधरी, उमाशंकर सिंह, विनय सिंह, चंदन सिंह, नवीन महतो, प्राणकृष्ण महतो, मनोज मुखी, परवीन प्रसाद, क्रांति सिंह, साहेब बागति, सुभाष लोहार, समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dandiya-night-rangilo-raas-program-of-mayumn-surabhi-branch-on-24/">जमशेदपुर

: मायुमं सुरभि शाखा का डांडिया नाइट रंगीलो रास कार्यक्रम 24 को
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही