Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में आजसू छात्र संघ ने प्राचार्य कक्ष के बाहर कैरम खेल कर किया विरोध-प्रदर्शन

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में गुरुवार को आजसू छात्र संघ की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया गया. संघ के नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत विद्यार्थियों ने कॉलेज में कॉमन रूम की मांग पर प्राचार्य कक्ष के बाहर कैरम खेल कर विरोध जताया. बताया गया है कि संघ की मांग पर कॉलेज के कमरा संख्या एक को छात्र कॉमन रूम बनाया गया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उसे वापस ले लिया गया. दोबारा कॉमन रूम के लिए बहुत मांग की गयी, लेकिन प्राचार्य ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. इस कारण मजबूर होकर आजसू छात्र संघ ने प्राचार्य कक्ष के बाहर ही टेबुल और कैरम बोर्ड लगा खेलते हुए विरोध-प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : जातिगत">https://lagatar.in/caste-census-matter-shock-to-nitish-government-from-supreme-court-said-let-hcs-decision-come-first/">जातिगत

जनगणना मामला : सुप्रीम कोर्ट से नीतीश सरकार को झटका, कहा- पहले HC का फैसला आने दें
इस दौरान कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एससी दास से छात्रों की बहस भी हुई. उसके बाद छात्र संघ की मांग पर एक नया कॉमन रूम दिया गया, जिसमे छात्रों ने कैरम खेल कर कॉमन रूम की शुरुआत की. संघ के कॉलेज प्रभारी राजेश महतो ने कहा यहां छात्रों को हर तरह से दबाने का प्रायस किया जाता है, चाहे शैक्षणिक हो या खेलकूद. सभी स्थानों पर छात्रों को नजरअंदाज किया जा रहा है. अतः कॉलेज प्रशासन के खिलाफ इस तरह का आंदोलन करना पड़ा. इस दौरान शैलेश आनंद, अमृतांशु रंजन, राहुल गोराई, सूरज कुमार, अनिमेष दत्ता, रणवीर सिंह, अभय कुमार, अंकित साह समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही