Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में आजसू छात्र संघ ने ज्ञापन सौंपा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : आजसू छात्र संघ की ओर से मंगलवार को जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में वर्कर्स कॉलेज में प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन कहा गया है कि शुक्रवार, शनिवार, रविवार को कॉलेज बंद था और स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रथम मेधा सूची के आधार पर एडमिशन की अंतिम तिथि 3 अगस्त है. छात्रों को एबीसी आईडी को लेकर भी परेशानी हो रही है. अतः पांच दिन तक एडमिशन की समय-सीमा बढ़ायी जाए, ताकि प्रथम सूची में चयनित छात्र एडमिशन ले सकें. ज्ञापन में कहा गया है कि इस बार नामांकन प्रक्रिया को सरल करने की आवश्यकता है, ताकि छात्र नामांकन से वंचित न रहें. ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के आयुष दास, राहुल कुमार, मोहित कुमार समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demonstration-at-the-dc-office-against-stopping-the-registration-of-underprivileged-children-in-mnpa-and-dps/">जमशेदपुर

: एमएनपीए व डीपीएस में अभिवंचित वर्ग के बच्चों का रजिस्ट्रेशन रोके जाने के खिलाफ डीसी ऑफिस में प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही