Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आजसू छात्र संघ ने डीएसई को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आजसू कोल्हान कमिटी के अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएसई नीतू कुमारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. डीएसई से बीपीएल के तहत हुए नामांकन की जांच कराने की मांग की. इस संबंध में हेंमत पाठक ने बताया कि आरटीई के तहत बीपीएल श्रेणी के छात्रों को शैक्षणिक लाभ नहीं मिल रहा है. जिस कारण समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित होते जा रहे हैं. दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवार के छात्रों का नामांकन निजी विद्यालय में न होना कहीं न कहीं उनके शिक्षा के अधिकार का हनन करना है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-cut-ration-card-of-many-sabar-families-are-circling-the-block-office/">डुमरिया

: कई सबर परिवारों का कटा राशन कार्ड, प्रखंड कार्यालय का काट रहे हैं चक्कर

सक्षम लोग के बच्चे भी मुफ्त शिक्षा कर रहे हैं ग्रहण

निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत नामांकन का भौतिक सत्यापन कराने की आवश्यकता है ताकि गरीब परिवार के छात्रों को उसका हक मिल सके. पाठक ने कहा कि 25% सीट रिजर्व है फिर भी पूरे सीट पर लॉटरी नहीं करके कुछ सीटों को बचाकर रखा जा रहा है. जिसका मकसद साफ समझा जा सकता है. जो सभी तरह से सक्षम हैं वैसे लोगों के बच्चे भी आरटीई के माध्यम से मुफ्त की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष साहेब बाहती, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश महतो, शैलेश आनंद सिंह, शिव कुमार, युवराज सिंह, कपिलदेव महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही