Search

 
 
 

जमशेदपुर : आजसू छात्र संघ ने कोल्हान विवि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन

 
Jamshedpur (Raj laxmi) : छात्र आजसू ने सोमवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी के कुलपति के नाम केयू शाखा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में छात्र आजसू ने यूजीसी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को लेकर जारी की गई नई नियमावली का जिक्र किया. ज्ञापन में छात्र आजसू के कोल्हान प्रमुख हेमंत पाठक ने कहा कि यूजीसी द्वारा जारी असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति की नई नियमावली के तहत जिस विश्वविद्यालय का नेक ग्रेडिंग ए, ए+ , ए++ है ,उन्हीं अभियार्थियों को निर्धारित 30 अंक प्राप्त होंगे. इस हिसाब से रांची यूनिवर्सिटी से पीएचडी अभ्यर्थियों को 15 अंक तो बाकी यूनिवर्सिटी के अभ्यर्थियों को केवल पांच अंक ही प्राप्त होंगे. इससे राज्य के 80 अभ्यर्थी अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों की तुलना में काफी पीछे रह जाएंगे. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-sail-management-has-become-just-a-puppet-in-the-hands-of-the-nspl-contracting-company-rama-pandey/">मनोहरपुर

: सेल प्रबंधन एनएसपीएल ठेका कंपनी की हाथ की सिर्फ कठपुतली बनकर रह गई है : रामा पांडे

यूनिवर्सिटी में कमी का खामियाजा छात्रों को उनके भविष्य से चुकाना होगा : हेमंत पाठक

हेमंत पाठक ने कहा कि इसमें सिर्फ छात्रों का नुकसान है. किसी भी यूनिवर्सिटी की व्यवस्था में कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. विदित हो कि छात्र आजसू ने पूरे मामले पर कुलपति को ज्ञापन सौंप कर उक्त सभी बातों को ध्यान में रखकर यूनिवर्सिटी द्वारा यूजीसी को सुझाव भेजने की बात कही है. इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीप सिंह, कार्यकारी जिला साहेब कुमार, विनीत प्रसाद, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-will-send-highway-driver-carrying-illegal-sand-to-jail-today/">आदित्यपुर

: अवैध बालू ले जा रहे हाइवा चालक को आज पुलिस भेजेगी जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही