Search

 
 
 

जमशेदपुर : आपसी विवाद में की गई थी आकाश की हत्या, तीन गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर निवासी आकाश की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में मंझला उर्फ जबू सिंह भूमिज और समीर गोप और मंगला पात्रो शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और पत्थर समेत अन्य सामान बरामद किया है. जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि मंझला उर्फ जंबू सिंह के साथ आकाश का पुराना विवाद था इसी को लेकर उसने आकाश की हत्या कर दी थी. हत्या के पूर्व जंबू ने आकाश की रेकी भी की था. सभी को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mothers-interactive-session-organized-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir-2/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में मदर्स इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन

क्या था मामला

बता दें कि 26 जून की सुबह आकाश बस्ती में ही लहुलुहान अवस्था में पाया गया था. परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. हालांकि रिम्स ले जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गई थी. इस संबंध में आकाश की मां श्रीमती हो के बयान पर कदमा थाना में मंझला और समीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही