Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव

Jamshedpur (Rohit Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया गया. इस दौरान जिले के सभी डिग्री कॉलेजो में एक बार फिर से 11वीं में नामांकन शुरू करने की मांग की गई. मौके पर उपस्थित अभाविप के कार्यालय मंत्री प्रियांशु राज ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्रों के हितों में आंदोलन एवं संघर्ष करती आ रही है और आगे भी करेगी. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के शिक्षा पदाधिकारी को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है और जल्द से जल्द नामांकन शुरू करने को कहा गया है. अगर 48 घंटे के भीतर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परिषद शिक्षा विभाग के खिलाफ उग्र आन्दोलन के लिए बाधित होगा. मौके पर महानगर सह मंत्री गौरव साहू, अभिषेक कुमार, कार्तिक झा, यश अग्रहरी, अनूप पांडे, विवेकानंद, दीपक कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-jalminar-was-repaired-on-the-initiative-of-mp-representative/">डुमरिया

: सांसद प्रतिनिधि की पहल पर जलमीनार की हुई मरम्मत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही