Search

जमशेदपुर : अखिल भारतीय साहित्य परिषद का वनभोज जुगसलाई पार्क में आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर इकाई की ओर से रविवार को जुगसलाई नगर निगम पार्क में वनभोज का आयोजन किया गया. इस वनभोज में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग पैंसठ कवि-कवयित्री और साहित्यकारों ने भाग लिया. वनभोज में काव्य गोष्ठी के साथ-साथ अंताक्षरी का आयोजन भी किया गया. इसके अलावे अरूण कुमार शर्मा के निर्देशन में साहित्य और साहित्यकारों की जानकारी के ऊपर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dhobi-samaj-annual-reunion-ceremony-held-mp-honored/">जमशेदपुर

: धोबी समाज का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न, सांसद का किया सम्मान

वनभोज के दौरान कई कार्यक्रम किए गए आयोजित

वनभोज के दौरान गीत, ठुमरी और सोहर की प्रस्तुति भी की गई. इस कार्यक्रम में संरक्षक की भूमिका में मंजू ठाकुर, डॉ. रागिनी भूषण, जयंत श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति रही. संगठन मंत्री डॉ. अनिता शर्मा ने भी वनभोज के आयोजन को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाई. अध्यक्ष शैलेंद्र पांडे, शैल और राजेंद्र सिंह, ब्रजेंद्रनाथ मिश्रा, शशि ओझा, मामचंद अग्रवाल, संतोष कुमार चौबे, ममता सिंह, सोनी सुगंधा, सूरज सिंह राजपूत, कुमार बसंत भी इस वनभोज में उपस्थित हुए. अतिथि के तौर पर तुलसी भवन के प्रसनजीत तिवारी भी उपस्थिति हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp