Search

 
 
 

जमशेदपुर : बगुननगर के घर घर पहुंचा अयोध्या का अक्षत और निमंत्रण

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सहयोगियों के साथ घर घर पहुंच कर बागुननगर में अयोध्या के अक्षत और आमंत्रण का वितरण किया. दिनेश कुमार ने 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी से अपने अपने घरों में राम ज्योति जला कर दीपावली मनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हम सभी को अपने जीवन काल में यह सौभाग्य मिला है की हम राम लला की प्राण प्रतिष्ठा देख पा रहे है. हमारे पूर्वजों ने तो पूरा जीवन टेंट में बैठे भगवान राम जी को ही देखा था. आज यह पुण्य अवसर आया है की राम जी अपने महल में विराजमान हो रहे है. कार्यक्रम में सुशातो पांडा, काजू शांडिल्य, कुमार अभिषेक, कुमार आशुतोष, राजेश रजक लल्लू , साकेत कुमार, राम मिश्रा, भुवन विश्वास, ओम पोद्दार, हराधन मुंडा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-yuva-manch-steel-city-surabhi-branch-created-national-identity-received-three-honors/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा ने बनाई राष्ट्रीय पहचान, मिले तीन सम्मान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही