Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी गढ़हाबासा में घर-घर बांटे गए अयोध्या धाम से आए अक्षत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : गोलमुरी गढ़हाबासा स्थित शीतला माता मंदिर कमेटी के द्वारा सोमवार को पूरे गढ़हाबासा और खान बगान क्षेत्र के प्रत्येक घरों में अयोध्या से आये अक्षत, निमंत्रण पत्र व मंदिर की तस्वीर बांटे गए. साथ ही सभी को दीप व  भगवा ध्वज भी दिए गए. सभी से 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अपने-अपने घरों में भव्य दीपावली मनाने की अपील की गई. यह अभियान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राम प्रकाश साहू, महासचिव खेमलाल साहू, संरक्षक खेमलाल चौधरी, सामाजिक सहयोगी दिनेश कुमार और अनिल काबरा के नेतृत्व में चलाया गया. दिनेश कुमार ने कहा कि हिंदू धर्मावलंबी सभी सनातनी अपने घरों में 22 जनवरी को अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाए और उसका पूजन करें व संध्या बेला में दीपावली की तरह घर को सजाए. रंगोली से जय श्रीराम आपने आंगन में लिखे और लाइटिंग के साथ पटाखे भी जलाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/akshat-vitran-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-unites-students-for-developed-india-2047/">जमशेदपुर

वर्कर्स कॉलेज ने विकसित भारत 2047 के लिए छात्रों को किया एकजुट

मंदिर प्रांगण में होगा हनुमान चालीसा का पाठ

खेमलाल चौधरी ने कहा कि बड़े ही भाग्य से हमें यह दिन देखने को मिला है. लंबी लड़ाई के बाद श्री राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ हैं. इसके लिए कई लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है. कई लोग लंबे समय तक जेल में रहे. मंदिर के अध्यक्ष राम प्रकाश साहू ने कहा 22 जनवरी को मंदिर प्रांगण में 11 बजे से यज्ञ और हनुमान चालीसा का पाठ होगा जो 1 बजे तक चलेगा, इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इस अभियान में बेद बती, सोनामुनी शांडिल्य, सविता सिंह, सविता साहू, द्रौपदी साहू, जमुना देवी, माया देवी, चंद्ररेखा देवी, सावित्री देवी, ओली चक्रवर्ती, प्रेमु यादव, रवि दुबे, अजय, कांता देवांगन, संदीप साहू, गौरव यादव, सन्नी देवांगन, छोटू, अमित, पप्पू कलवार आदि काफी संख्या में रामभक्त और मंदिर कमिटी के सदस्यगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही