Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में ढोलक-झाल बजाकर घर-घर बांटा गया अक्षत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर घर-घर अक्षत बांटने का कार्य चल रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को मानगो के शंकोसाई में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने ढोलक-झाल लेकर जय श्री राम नारे के साथ घर-घर में अयोध्या से आए हुए अक्षत, राम मंदिर की तस्वीर व निमंत्रण पत्र वितरीत किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं भाजपा नेता विकास सिंह शामिल थे. उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों में 22 जनवरी को दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया. शंकोसाई रामनगर के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर सैकड़ों महिलाओं का जत्था रामनगर, श्यामनगर, संजीवनी पथ, शंकोसाईं रोड नंबर 5, जयप्रकाश नगर, जहीरा कॉलोनी होते हुए दुर्गा मंदिर में पहुंचा जहां आरती के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-golmuri-couple-complain-about-builder-to-governor/">जमशेदपुर

: गोलमुरी के दंपती ने राज्यपाल से की बिल्डर की शिकायत

500 वर्ष बाद भगवान को मिल रहा पैतृक आवास

महिलाओं ने प्रभु श्री राम के जयकारे और मंगलगीत सामूहिक रूप से गाकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा 500 वर्ष बाद हमारे भगवान को अपना पैतृक आवास मिल रहा है. इससे बढ़कर खुशी और क्या हो सकती है. विकास सिंह ने कहा पूर्वजों का सपना पूरा हुआ हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुणाल षाड़ंगी, विकास सिंह ,राजेश साहू ,मुन्ना झा, सुशील शर्मा, दुर्गा चरण दत्त, छोटेलाल सिंह, सुशील शर्मा, रीना देवी, सीता देवी, उषा देवी, संगीता देवी, अरुणा देवी ,सुनीता साहू, मीना साव, उर्मिला देवी, बसंती प्रमाणिक, सहित सैकड़ों महिलाएं मुख्य उपस्थिति थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही