Search

जमशेदपुर : शहर में अगले दो घंटे में तेज हवा के साथ वर्षा व वज्रपात का अलर्ट

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बने चक्रवाती हवाओं ने अब झारखंड का रुख कर लिया है. जिसके कारण झारखंड में तेज सतही हवा के साथ वर्षा एवं वज्रपात की संभावना बलवती हो गई है. दोपहर बाद कोल्हान के आसमान में बादल छा गए हैं. मौसम विभाग ने अगले दो घंटे में जमशेदपुर समेत कोल्हान के तीनों जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा की संभावना जतायी है. वर्षा के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानूमान है. दूसरी ओर एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुए पश्चिम बंगाल तट तक जा रही है. उक्त ट्रफ भी मौसम के परिवर्तन में सहायक साबित हो रही है. मौसम विभाग ने तेज सतही हवा एवं वज्रपात के दौरान लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-investigation-of-economic-eligibility-of-ews-and-obc-a/">जमशेदपुर

: ईडब्ल्यूएस और ओबीसी ए की आर्थिक पात्रता की जांच की मांग

4.2 एमएम वर्षा से दो डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

मंगलवार की शाम जमशेदपुर में तेज हवा के साथ 4.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई. जिसके कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया. जबकि मंगलवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. दूसरी ओर झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग समेत समीपवर्ती क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जतायी गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-obc-morcha-staged-dharna-at-dc-office-demanding-reservation/">जमशेदपुर

: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आरक्षण की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पर दिया धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp