Search

 
 
 

Jamshedpur : मतदाताओं के लिए ऑल इन वन एप वोटर हेल्पलाइन, एक क्लिक पर पूरी जानकारी

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को आसान एवं मतदाताओं के लिए सुलभ बनाने हेतु कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप बनाया गया है, जिसमें मतदाता सूची में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन, वोटर स्लिप डाउनलोड लेकर चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/https-lagatar-in-wp-content-uploads-2024-10-13-66-1-jpg/">Jadugoda

:  पोटका में मीरा मुंडा का विरोध जारी, 24 घंटे के अंदर प्रत्याशी बदलने की मांग
इस एप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं. इसके साथ ही वे यह भी चेक कर पाएंगे कि वे वोट डालने के योग्य हैं या नहीं. अगर आपका वोट रजिस्टर्ड नहीं है तो इस एप की वोटर्स चुनाव सूची में अपना वोट रजिस्टर कर सकते हैं. इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं. वोटिंग के लिए योग्य यूजर्स इलेक्टोरल रोल या फिर डिजिटल फोटो वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. यूजर्स चुनाव से जुड़ी जानकारियां, रिजल्ट अपडेट और उम्मीदवारों के बारे में डिटेल्स जान सकते हैं.

वोटर हेल्पलाइन एप की खास बातें

  • गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.
  • यह यूजर्स की किसी भी प्रकार की जानकारी स्टोर नहीं करता है.
  • मतदाता सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मॉडिफिकेशन, डाउनलोड डिजिटल फोटो वोटर स्लिप, शिकायत, उम्मीदवार की डिस्प्ले, रियल टाइम इलेक्शन रिजल्ट डेटा जैसी अहम जानकारी ऑफर करता है.
  • यूजर्स को एपिक कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा देता है.
इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-senior-officer-inspected-the-check-post-on-the-border/">Baharagoda

: उच्च अधिकारी ने सीमा पर चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही