Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ऑल इंडिया कन्वाई ड्राईवर यूनियन ने इंटक से मांगी संबद्धता, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : नवगठित ऑल इंडिया कन्वाई ड्राईवर यूनियन ने इंटक से संबद्धता के लिए प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र पर 200 से ज्यादा कन्वाई चालकों का हस्ताक्षर है. यूनियन के महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कन्वाई चालकों की पूर्ववर्ती यूनियन (ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन का निबंधन (संख्या-1523) उप श्रमायुक्त सह रजिस्ट्रार के द्वारा रद्द कर दिया गया है. उक्त यूनियन रजिस्टर बी में भी दर्ज नहीं है. ऐसी स्थिति में टीटीसीए प्रबंधन से कन्वाई चालकों के हितों को लेकर वार्ता नहीं हो पाती है. उन्होंने कहा कि कन्वाई चालकों ने इंटक के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को अपना नेता माना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pillow-and-mat-distributed-between-patient-and-attendant/">जमशेदपुर

: मरीज व अटेंडर के बीच बांटे गये तकिया व चटाई

राकेश्वर पांडेय ने 15 को बुलायी बैठक

कन्वाई चालकों की नव गठित यूनियन की इंटक की संबद्धता एवं मान्यता से जुड़े मामले को लेकर एक बैठक 15 फरवरी को राकेश्वर पांडेय ने बुलायी है. उक्त बैठक में ऑल इंडिया कन्वाई ड्राईवर यूनियन को संबद्धता प्रदान करने पर निर्णय लिया जाएगा. महामंत्री विनोद कुमार ने उम्मीद जतायी की इंटक मजदूरों के हित में सदैव से कार्यरत है. कन्वाई चालकों को संगठन का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल में जयप्रकाश सिंह समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-eclipse-on-apartment-scheme-in-railway-colonies/">जमशेदपुर

: रेलवे कॉलोनियों में अपार्टमेंट योजना पर ग्रहण  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही