Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद् ने ईसीएचएस के नए ओआईसी का किया स्वागत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा शुक्रवार को भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के नए ऑफिस इंचार्ज (ओआईसी) लेफ्टिनेंट कर्नल तेजपाल सिंह बाजवा का स्वागत किया गया. इस दौरान पूर्व सैनिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट किया. मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश के पांडे के साथ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष विनय के यादव के नेतृत्व में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने ईसीएचएस सोनारी के नए ओआइसी लेफ्टिनेंट कर्नल तेजपाल सिंह बाजवा को पदभार ग्रहण करने पर सैन्य समाज की ओर से शुभकामनाएं दी गई एवं राष्ट्र की सेवा कर सेवानिवृत हुए गौरव सेनानियों की सेवा करने का सुअवसर पाने के लिए अपनी बधाइयां दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-successful-execution-of-three-cases-in-special-lok-adalat/">चाईबासा

: विशेष लोक अदालत में तीन मामलों का हुआ सफल निष्पादन

नियुक्ति से पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल तेजपाल सिंह बाजवा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ-साथ उनके परिवारों और उनके आश्रितों के लिए सेवानिवृत्त जीवन में उनकी समस्याओं को हल करना हमारी जिम्मेदारी है. वहीं अध्यक्ष ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल ने बतौर ओआइसी का पदभार कुछ दिन पूर्व ही ग्रहण किया. इनकी नियुक्ति से सभी पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर है एवं उनके कार्यभार पर पूर्ण विश्वास जताया है. मौके पर जितेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, सत्य प्रकाश, विनय कुमार यादव, राजेश पांडेय, राजीव, सतेंद्र सिंह, अनिल के सिंह, एल बी सिंह, बीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, गोपाल कुमार, घनश्याम यादव एवम अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही