Search

जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाई. इस दौरान स्वर्ण जयंती समारोह वर्ष के बैनर तले एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मौके पर रूपा कुमारी और डॉ अनीता शर्मा को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-announcement-of-three-art-loving-women-on-international-womens-day-art-space-will-open-in-the-city-inauguration-on-saturday/">जमशेदपुर

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन कला प्रेमी महिलाओं की घोषणा, शहर में खुलेगा आर्ट स्पेस, उद्घाटन शनिवार को
आरंभ में स्वागत भाषण आरती श्रीवास्तव विपुल ने किया. मौके पर रीना, अनीता शर्मा ,रूपा एवं महिला आयाम झारखंड प्रांत सचिव डॉ कल्याणी कबीर के वक्तव्य ने उपस्थित सभी महिलाओं को सामाजिक दायित्व की ओर एक कदम आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में कोन्ना सुजाता, अंजली सिंह, रोशनी डेविड ,संगीता कुमारी ,आरती कुमारी, संगीता मिश्रा, सपना तिवारी एवं ग्राहक पंचायत महिला आयाम की सक्रिय सदस्य सीमा सिंह उपस्थित थीं. कार्यक्रम का संचालन रूबी लाल ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//