Search

 
 
 

जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की बैठक संपन्न

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की बैठक रविवार को जुगसलाई स्थित कार्यालय में संपन्न हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद रीना पारिजात ने ग्राहक गीत प्रस्तुत किया. स्वागत भाषण सह विषय प्रवेश करते हुए साहित्यकार सुष्मिता मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात विचारों की जागरूकता पर टिकी होती है इसलिए महिला ग्राहकों को भी अपनी सोच स्पष्ट और सुदृढ करनी होगी. इसे भी पढ़ें : डॉ">https://lagatar.in/dr-abhishek-showed-humanity-treated-the-child-by-donating-his-own-blood/">डॉ

अभिषेक ने मानवता का परिचय दिया, अपना ब्लड देकर बच्चे का इलाज किया
बैठक में रसोई गैस मापकर लेने, प्लास्टिक दूध का उपयोग न करने और ऑनलाइन खरीदारी में रिटर्न पाॅलिसी की जानकारी रखें जैसे विषयों पर चर्चा की गई. इन विषयों पर झारखंड महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल , सुनीता सिंह, रजनी झा और सुष्मिता ने भी अपने विचार प्रकट किए. स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान आगामी योजनाओं पर जानकारी देते हुए आयोजन समिति झारखंड की सह सचिव डॉ अनिता शर्मा ने कहा कि महिला जागरण शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण समुदाय में भी किये जाने की जरूरत है. तभी ग्राहक पंचायत का लक्ष्य सफल होगा. डॉ अनिता शर्मा ने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं की बैठक सतत होते रहनी चाहिए. कार्यक्रम का संचालन किया महिला आयाम प्रमुख सरिता सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन किया चंदन जायसवाल ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही