Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया कारगिल दिवस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा बुधवार को गोलमुरी शहीद स्थल पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया. इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 फौजियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. कार्यक्रम में तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज सैनिकों ने कारगिल के बलिदानयों को अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया. जोश जुनून और देशभक्ति के जज्बे के साथ आयोजित यह सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के अलावा शहर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल द्रास यात्रा से लौटे, भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त अमरनाथ ढोके एवं भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त एसके सिंह ने सर्वप्रथम कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chamber-expressed-happiness-over-extension-of-tax-settlement-scheme-for-six-months/">जमशेदपुर

: कर समाधान योजना को छः माह के लिए बढ़ाए जाने पर चैंबर ने जताई खुशी

बलविंदर सिंह ने किया कविता पाठ

इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष हवलदार विनय ने कहा कि संगठन हमेशा वीर शहीदों एवं युद्ध नायको पर गर्व महसूस करेगा. युद्धवीरों ने कारगिल युद्ध के बारे में बताते हुए कहा कि आज ही के दिन टाइगर हिल पर भारतीय सेना ने तिरंगा लहराया था. भारतीय सेना ने अपनी अदम्य साहस वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना मुंह तोड़ जवाब दिया था. मौके पर बलविंदर सिंह ने कविता का पाठ किया.

इन लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी से हरि सिंह एवं टीम, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज के राम एवं टीम, विश्व हिंदू परिषद के मुन्ना, जय हिंद क्लब के चंद्र शेखर, क्रीड़ा भारती से राकेश कुमार, हरिराम ओझा, सागर तिवारी, राधेकांत वर्मा, दुर्गा वाहिनी एंड टीम एवं जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह, संस्थापक वरुण कुमार, कारगिल युद्ध वीर मानिक वर्धा, अवधेश कुमार, विमल ओझा, उमेश राजपूत, सत्य प्रकाश, सुखविंदर सिंह, बिरजू कुमार, जितेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, निर्मल कुमार, पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, नवल किशोर पाठक, धनेश्वर बारिक, धीरज सिंह, संतोष कुमार, जसबीर सिंह, सतेंद्र सिंह, कृष्णा दहल, सवाना टुडू, किशोरी प्रसाद, कुन्दन सिंह, बीरेंद्र सिंह, सियाराम सिंह, दया भूषण शर्मा, रमेश प्रसाद, कृष्ण मोहन सिंह, वाई के मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, उमेश शर्मा, अमर नाथ डोके, पवन कुमार, बी सी हांसद, शशि भूषण सिंह, नवीन कुमार सिन्हा, गौतम लाल, दयानंद सिंह, के एन सिंह सैन्य मातृशक्ति में वीना भावना, पूनम कंचन, उर्मिला, रेखा एवं अन्य नागरिक परिवेश के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chamber-expressed-happiness-over-extension-of-tax-settlement-scheme-for-six-months/">जमशेदपुर

: कर समाधान योजना को छः माह के लिए बढ़ाए जाने पर चैंबर ने जताई खुशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही