Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया मोइरंग दिवस

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शुक्रवार को सुभाष चंद्र बोस एवं आजाद हिंद फौज के सभी वीरों को नमन कर मोइरंग दिवस मनाया. इस अवसर पर आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर उनके सेनानियों के शौर्य और पराक्रम को याद किया. कार्यक्रम का आरंभ नेताजी सुभाष और भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया. उसके बाद मोइरंग के वीर कर्नल शौकत अली और सेनानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. मोइरंग पोस्ट पर आज ही के दिन आजाद हिंद फौज ने विषम विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए वर्मा के रास्ते हिंदुस्तान की धरती पर कदम रखा और यूनियन जैक को उखाड़ फेंक भारत का तिरंगा फहराकर इतिहास रचा था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-baisakhi-celebrated-with-enthusiasm-in-kalgidhar-gurudwara-hundreds-of-people-attended-the-langar/">किरीबुरू

 : कलगीधर गुरुद्वारा में हर्षोउल्लास के साथ मना वैशाखी, लंगर में शामिल हुए सैकड़ों लोग

नीलिमा कर्मकार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम उन वीर सैनिकों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों ने वीर सेनानी कैप्टन सोमेंद्र कर्मकार की वीरांगना नीलिमा कर्मकार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. जिनके पति कैप्टेन सोमेंद्र कर्मकार आजाद हिंद फौज के सेनानी रहे थे. इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में अनिल सिन्हा, राजेश पांडेय,अवधेश कुमार, दीपक शर्मा , गौतम लाल, बिमल ओझा, राजेश कुमार, अमरेंद्र कु, योगेश, सुखबिंदर सिंह, बिरजू कुमार, विजय कुमार,नवेन्दु गांगुली,सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही