Search

नोवामुंडी : गुवा के गुरुद्वारा में हर्षोल्लास से मनाया गया बैसाखी पर्व

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा स्थिल गुरुद्वारा में सिखों का ऐतिहासिक पर्व वैशाखी शुक्रवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. बैशाखी पर्व से पूर्व गुरुद्वारा प्रांगण में स्थापित निशान साहब को पहले दुध, दही आदि से नहलाकर उनका चोला बदला गया. इस दौरान गुरुद्वारा के ग्रंथि दिलबाग सिंह ने कीर्तन व पाठ किया. बैशाखी के अवसर पर सिख समुदाय ने 324वां खालसा स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन गया. दोपहर में गुरुद्वारा प्रांगण में लंगर का भव्य आयोजन किया गया जिसमें गुवा शहर के सभी वर्ग के सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस दौरान दिलबाग सिंह, प्रेमजीत सिंह, कलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, कमलजीत सिंह, पुनीत सिंह, सुमित सिंह के अलावे गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, श्रीमंत पांडा, एनके झा, दीपक प्रकाश सहित काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-harijan-club-celebrated-the-birth-anniversary-of-dr-ambedkar/">बहरागोड़ा

: हरिजन क्लब ने मनायी डॉ अंबेडकर की जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp