Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया मोइरंग दिवस, आजाद हिंद फौज के सिपाहियों को किया नमन

Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं आजाद हिंद फौज के सभी वीरों सिपाहियों को नमन कर मोइरंग दिवस मनाया. इसमें आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर उनके सेनानियों के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया. नेताजी सुभाष के जय हिन्द के उद्घोष, उनकी अद्भुत नेतृव क्षमता और विश्व नेतृत्व का बेमिसाल उदाहरण था. आज़ाद हिंद फौज की स्थापना एक अप्रतिम संकल्प की अपरिमेय कहानी है. नेताजी सुभाष और भारत माता की तस्वीर पर पुष्पाजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. उसके बाद मोइरंग के वीर कर्नल शौकत अली और सेनानियों की स्मृति में दो मिनट की मौन धारण कर श्रद्धाजलि देते हुए नमन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-1109-teachers-will-be-reinstated-in-government-schools-of-the-district-from-first-to-eighth-grade/">जमशेदपुर

: जिले के सरकारी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए 1109 शिक्षकों की होगी बहाली
मोइरंग पोस्ट पर आज ही के दिन आजाद हिंद फौज ने विषम विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए वर्मा के रास्ते हिंदुस्तान की धरती पर कदम रखा और यूनियन जैक को उखाड़ फेंक भारत का तिरंगा फहराकर इतिहास रचा था. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम उन वीर सैनिकों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की. तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित तीनों सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों ने वीर सेनानी कैप्टन सोमेंद्र कर्मकार की वीरांगना नीलिमा कर्मकार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उनके पति कैप्टेन सोमेंद्र कर्मकार आज़ाद हिंद फौज के सेनानी रहे थे. इसे भी पढ़ें : उफ्फ…गर्मी">https://lagatar.in/oops-hi-ray-electricity-in-summer-full-load-electricity-ranchi-still-power-cut/">उफ्फ…गर्मी

में हाय रे बिजली,रांची को फुल लोड बिजली फिर भी पावर कट
इस अवसर पर परिषद के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में अनिल सिन्हा, राजेश पांडेय,अवधेश कुमार, दीपक शर्मा , गौतम लाल, बिमल ओझा, राजेश कुमार, अमरेंद्र कु, योगेश, सुखबिंदर सिंह, बिरजू कुमार, विजय कुमार,नवेन्दु गांगुली समेत अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही