Search

 
 
 

जमशेदपुर : रायपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक 28 को

 
  •  47वीं वार्षिक बैठक में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व सैनिक
Jamshedpur (Rohit kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार को रायपुर में आयोजित की जा रही है. इसको लेकर झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडेय , प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सार्जेंट राजेश कुमार , सैन्य मातृशक्ति प्रदेश महासचिव मंजुला और प्रदेश संयोजिका पूनम सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के 6 सदस्यों की टोली दिनांक शनिवार को रायपुर के लिए रवाना हुई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-bjp-workers-sought-votes-for-geeta-through-public-relations/">किरीबुरु

: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क चलाकर गीता के लिए मांगे वोट
इस राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी करेंगे और सैन्य मातृ शक्ति का नेतृत्व राष्ट्रीय सैन्य मातृशक्ति अध्यक्षा कौल करेंगी. इस वार्षिक सम्मेलन में पूरे देश के सभी राज्यों के प्रदेश पदाधिकारी एवं सैन्य सदस्य हिस्सा ले रहे हैं. बैठक में संगठन के वार्षिक कार्यकलापों की समीक्षा की जाएगी साथ ही अगले एक वर्ष में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी. संगठन के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने, वीर गौरव ग्राम योजना का मूल्यांकन, मोइरांग यात्रा समीक्षा, एवम संगठन के वार्षिक बजट का अनुमोदन इस बैठक के मुख्य विषय रहेंगे. इसे भी पढ़ें : LAGATAR">https://lagatar.in/lagatar-breaking-hemant-soren-will-remain-in-jail-ed-court-did-not-grant-interim-bail/">LAGATAR

BREAKING: जेल में ही रहेंगे हेमंत सोरेन, ED कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम बेल
इसके अतिरिक्त बदलते वैश्विक परिदृश्य में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने में गौरव सेनानियो की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इस राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष हवालदार विनय यादव एवम महामंत्री जितेंद्र सिंह ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानजनक विदाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही