Search

 
 
 

जमशेदपुर : अभाग्रापं स्वर्ण जयंती आयोजन समिति ने किया महिला सम्मेलन का आयोजन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन का विषय “मतदान में महिलाओं की भागीदारी और एक ग्राहक के रूप में उनकी जागरूकता” था. मां भारती व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन की शुरुआत की गयी. तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों और मुख्य वक्ताओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया. स्वागत भाषण और विषय प्रवेश कराते हुए अंशु कुमारी ने कहा कि अपने ग्राहक होने का अभिप्राय समझते हुए अधिकारों का प्रयोग करें. इस सच को समझें कि हर व्यक्ति एक ग्राहक है. इसलिए जागरूक होना जरूरी है. डॉ अनीता शर्मा ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बहुत ही सशक्त और महत्वपूर्ण है. इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मतदान में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेना चाहिए. एक ग्राहक के तौर पर भी हमें बाजार की नब्ज को समझ कर खरीदारी करनी चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/MP-2A.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें : नेताजी">https://lagatar.in/netaji-subhash-university-students-came-face-to-face-with-cultural-heritage-after-visiting-the-northern-part-of-the-country/">नेताजी

सुभाष यूनिवर्सिटी : देश के उत्तरी हिस्से का भ्रमण कर सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू हुए छात्र
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि महिलाएं जब भी सोने के आभूषण खरीदें, उसकी शुद्धता और गुणवत्ता की जांच परख अवश्य करें. सिर्फ खरीदारी ही न करें, बल्कि एक जिम्मेदार खरीदार भी बनें. डॉ रजनी रंजन ने कहा कि अंधानुकरण न करें. संयमित उपभोग की आदत डालें और दिखावे की संस्कृति से दूर रहें. प्रांत सचिव डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि आत्म नियंत्रण और इस बात की समझ बहुत जरूरी है कि हमारे लिए कौन सी वस्तु आवश्यक और कौन सी आवश्यक नहीं है. कई बार हम बिना सोचे समझे बाजार जाते हैं, जिससे हमें नुकसान उठाना पड़ता है और हमारे घर का बजट भी असंतुलित हो जाता है. सम्मेलन में विद्यालय की शिक्षिका बेला कुमारी सिन्हा को उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सचिव चंचल लकड़ा, शिक्षक उपेंद्र कुमार और राहुल यादव समेत करीब 50 महिलाएं शामिल हुईं. सम्मेलन का संचालन ॠचा कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक रजनी झा ने किया. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/engineer-sahebs-death-in-garhwa-future-chief-minister-of-jharkhand-government-got-it-written-on-his-letter/">गढ़वा

में इंजीनियर साहब का भौकाल, थार पर लिखवाया भावी मुख्यमंत्री झारखंड सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही