Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ ने पांच सूत्री मांग को लेकर दिया धरना

Jamshedput (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित मुख्य डाक घर के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर संघ के सरायकेला जिला अध्यक्ष श्रीधर पांडा ने कहा कि लक्ष्य को पूरा करने के नाम पर जिस प्रकार जीडीएस सेवकों पर दबाव बनाया जाता है वो उचित नहीं है. उन्होंने कहा जेडीएस वरिष्ठ अधिकारियों की वेतन वृद्धि, पांच लाख रुपए का सामूहिक बीमा, ग्रेच्यूटी में बढ़ोतरी, जीडीएस चिकित्सा सुविधा, जीडीएस पेंशन की मांग हम सरकार से लगातार करते आ रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा इस संबंध में अबतक कोई कार्रवाई नहीं गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-success-can-be-achieved-only-on-the-strength-of-hard-work-and-dedication-geeta-koda/">चाईबासा

: मेहनत व लगन के बल पर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है – गीता कोड़ा

मांग पूरी नहीं हुई तो 16 व 17 करेंगे हड़ताल

इस मांग को लेकर आज पूरे देशभर में जीडीएस कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया. यदि सरकार द्वारा अब भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम 16 और 17 मार्च को पूरे सिंहभूम प्रमंडल के 1500 कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल करेंगे. इस अवसर पर सिंहभूम प्रमंडल के अध्यक्ष चंचल कुमार पांडा, सचिव सुशांत कुमार माईती, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार महंती सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही