Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को समर्पित किया कैलेंडर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से दोमुहानी नदी तट पर मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विगत दिनों लोकार्पित कैलेंडर भगवान बिरसा मुंडा का सचित्र समर्पित किया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुद्धिजीवी मंच के प्रतिनिधिमंडल को बन रहे पर्यटन स्थल का अवलोकन कराया. मंच के लोगों ने इस कार्य की सराहना की और उम्मीद जताया कि यह पर्यटन स्थल शहरवासियों के लिए ही नहीं झारखण्ड प्रदेश के लिए वरदान स्वरूप होगा. मंच के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के पर्यटन स्थल निर्माण से झारखण्ड का विकास होगा. दुमुहानी में पर्यटन स्थल निर्माण और राज्य के विकास में साथ देने के लिए मंच कृत संकल्पित है. प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष जीवछ झा, सचिव राय शशि भूषण शर्मा, कोषाध्यक्ष धनंजय शुक्ला, संरक्षक सोना राम मांझी और कमल कांत झा शामिल थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-initiative-of-ssp-the-lock-was-broken-in-the-presence-of-the-magistrate/">जमशेदपुर

: एसएसपी की पहल पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तोड़ा ताला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही