Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज में अभियंता दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : स्थानीय आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के अवसर पर तकनीकी प्रदर्शनी के साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. यह जानकारी कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि अभियंता दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन्स इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के मॉडेल्स को विभागों के शिक्षकों के देखरेख में छात्रों ने तैयार किया है, जिसकी प्रदर्शनी अभियंता दिवस पर लगायी जाएगी. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/special-session-of-parliament-from-18th-september-central-government-called-an-all-party-meeting-on-17th/">संसद

का विशेष सत्र 18 सितंबर से, केंद्र सरकार ने 17 को सर्वदलीय बैठक बुलाई
श्री सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए कॉलेज के सभी लोग उत्साह पूर्वक काम कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने बताया कि अभियंता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर कॉलेज में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी मुरादाबाद, झारखण्ड के रांची, जमशेदपुर आदि से लगभग एक दर्जन राष्ट्रीय स्तर के कवि शिरकत करेंगे. इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण हास्य व्यंग्य होगा. इसमें कॉलेज के कुछ शिक्षक एवं छात्रगण भी कविता पाठ करेगें. इस बड़े आयोजन के लिए कमेटी गठित की गई है एवं सभी इस कार्यक्रम की सफलता के लिए काम कर रहे हैं. सम्मेलन में कॉलेज मैनेजमेंट के सभी आलाधिकारी उपस्थित रहेंगे. आमंत्रण पत्र शहर एवं ग्रामीण इलाकों के साहित्य प्रेमियों को भी दिया गया है. हम इसकी सफलता की कामना करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही