Search

जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अभय सिंह व समाज के नेताओं को मुकदमे में फंसाने को लेकर बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपा

Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एमएस "मानस" की उपस्थिति और प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के नेतृत्व मे एक शीर्ष प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल मरांडी से मिला. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर मे क्षत्रिय समाज के प्रबुद्ध जनो को टारगेट कर उन्हे झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भेजनें एवं अन्य षडयंत्रो के माध्यम से प्रताड़ित करने के विषय मे विस्तार से जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/kurmi-community-announced-a-big-movement-after-the-rail-stop/">रेल

रोको के बाद कुरमी समाज ने किया बड़े आंदोलन का एलान
ज्ञापन मे अभय सिंह की गिरफ्तारी, विधायक सरयू रॉय के समर्थकों के साथ सूर्य मंदिर एवं साकची हनुमान मंदिर मामले मे मारपीट, विगत वर्ष पूर्व दुर्गा पूजा के अवसर पर कोरोना गाइड लाईन के बहाने भाजपा नेता अभय सिंह, आजसू नेता चन्द्रगुप्त सिंह पर गैर जमानतीय धारा लगाकर केस दर्ज करने एवं हाल ही मे भाजपा नेता विकास सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के नेता पप्पू सिंह परझूठे मामले दर्ज करने के लिए अलोक मे विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया गया. ज्ञापन मे सभी बिन्दुओ को ध्यान मे रखते हुए इसे उचित प्लेटफार्म पर रखने एवं ठोस करवाई की मांग भी की गयी है. ज्ञापन सौंपने वालों मे डॉ एम एस मानस, समरेश सिंह, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष देवांशु शेखर, रवि शंकर सिंह, अभिमन्यु प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सुखदेव सिंह, शुभम सिंह, रौनक सिसोदिया, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, बलदेव सिंह, श्रीकांत सिंह, बिनोद सिंह, अजीत सिंह, पवन सिंह, अर्जुन सिंह, अमर सिंह, संजय सिंह, अनूप सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp