Search

 
 
 

जमशेदपुर : ऑल इंडिया पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ऑल इंडिया पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन सिंहभूम डिविजन ने तीन सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को गोलमुरी स्थित अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर ऑल इंडिया पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव जे. भट्टाचार्य ने बताया कि पोस्टमैन ग्रुप डी और मेलगार्ड का वेतन फिक्सेशन 1996 में हो चुका है. लेकिन आजतक उसका भुगतान नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-a-meeting-of-the-mukhiya-sangh-was-organized-at-barakanjia-panchayat-secretariat/">डुमरिया

: बड़ाकांजिया पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ की बैठक आयोजित

मांगे नहीं माने जाने पर किया जाएगा प्रदर्शन

इसके अलावा डाइरेक्ट रिक्रूटमेंट क्लर्क और सहायक के प्रशिक्षण अवधि को समाहित करने का काम किया गया है. साथ ही रूल नौ के मामले डिविजन लेबल पर लंबित रखा गया है. जिससे पेंशनर के पेंशन में विसंगतियां आ रही है. इसका जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में राज्य स्तर पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने इन विसंगतियों को दूर करते हुए बकाया राशि का एरियर भुगतान करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-a-meeting-of-the-mukhiya-sangh-was-organized-at-barakanjia-panchayat-secretariat/">डुमरिया

: बड़ाकांजिया पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही